वर्ल्डवाइड 180 करोड़ पहुंची ‘जॉली LLB-2’ की कमाई : BOX OFFICE

 वर्ल्डवाइड 180 करोड़ पहुंची ‘जॉली LLB-2’ की कमाई --BOX OFFICE

Image result for JOLLY LLB 2

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है.  इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने अबतक 106.20 करोड़ की कमाई कर ली है.
मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस फिल्म के कमाई की जानकारी दी है. तरण ने बताया है कि  ‘जॉली एलएलबी-2’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 13.20 करोड़, दूसरे दिन 17.31 करोड़, तीसरे दिन 19.95 करोड़, चौथे दिन 7.26 करोड़, पांचवे दिन 9.07 करोड़, छठें दिन 5.89 करोड़, सातवें दिन 5.03 करोड़, आठवें दिन 4.14 करोड़, नौवें दिन 6.35 करोड़  दसवें दिन 7.24 करोड़, ग्यारहवें दिन 2.48, बारहवें दिन 2.45, तेरहवें दिन 2.07, चौदहवें दिन 2.01 करोड़ और पंद्रहवें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि फिल्म ने 15 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 106.20 करोड़ की कमाई कर ली है.
इस तरह पिछले 13 महीनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की ये लगातार चौथी फिल्म बन गई है. इसके साथ ही ये  रिकॉर्ड भी अक्षय कुमार ने अपने नाम कर लिया है. 
इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ (128.1 करोड़ ), ‘हाउसफुल 3’ (109.14 करोड़) और ‘रूस्तम’ (127.49 करोड़)इस क्लब में शामिल हो चुके हैं.
अगर बात की जाए ‘जॉली एलएलबी-2’ के वर्ल्डवाइड कमाई की तो फिल्म ने अबतक 179.68 की कमाई कर ली है. वेबसाइट koimoi ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की जानकारी दी है.
आपको यह भी बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही ‘जॉली एलएलबी’ की कमाई की बराबरी कर ली थी.  ‘जॉली एलएलबी’ ने लाइफटाइम 32 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की फिल्में…
100

Image result for JOLLY LLB 2

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित है. यह साल 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है. इसमें अक्षय कानपुर के वकील जगदीशवर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में हैं. ‘जॉली एलएलबी’ में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं.
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म की कहानी पहले वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ से ज्यादा अलग नहीं है. प्लॉट वैसा ही है बस शहर और किरदार बदल गए हैं. जज सौरव शुक्ला ही हैं. वकील बोमन ईरानी की जगह इसमें अन्नू कपूर हैं. अक्षय कुमार ने मेहनत खूब की है लेकिन जॉली का का जिक्र होते ही कहीं ना कहीं अरशद वारसी दिमाग में आ जाते हैं.


Previous
Next Post »