लिप सर्जरी की वजह से ट्रोल किए जाने के बाद आयशा टाकिया ने हेटर्स को दिया करारा जवाब

लिप सर्जरी की वजह से ट्रोल किए जाने के बाद आयशा टाकिया ने हेटर्स को दिया करारा जवाब



Image result for ayesha takiya after lip surgery


वांटेड’ गर्ल आयशा टाकिया याद है ना आपको? सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म कर तब आयशा ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब एकबार फिर आयशा सुर्खियों में हैं.
दरअसल आयशा ने अपने होठों का सर्जरी करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कुछ लोग जहां आयशा के इस सर्जरी की सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनके इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं.

फोटो क्रेडिट- ट्विटर

आपको बता दें कि हाल ही में 3 साल के बेटे मिखाइल की मां आयशा लिप सर्जरी के बाद पहली बार कैफे एंड बार ‘145’ की लॉन्च के दौरान नजर आईं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया. जिसके बाद अभिनेत्री ने हेटर्स को जवाब दिया है.

आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि आप दुनिया में चाहे कुछ भी अच्छा खुद के लिए क्यों ना कर लें कुछ लोग है जो फिर भी आपकी आलोचना करेंगे.


आपको बता दें कि होठों की सर्जरी के बाद आयशा का लुक बदल गया है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को शेयर कर लोग आयशा की चर्चा भी कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि लिप सर्जरी के बाद आयशा को पहचान भी नहीं पा रहे हैं. बता दें कि आयशा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन फिल्म ‘वांटेड’ की वजह से उन्हें खूब प्रसिद्धी मिली थी.


Previous
Next Post »