कौन बनेगा करोड़पति जैसा क्विज शो करना चाहती हूं: सोनाक्षी सिन्हा
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा डांस रियलिटी शो ‘‘नच बलिये’’ को जज करने को लेकर उत्साहित हैं और उनका कहना है कि वह भविष्य में क्विज शो या कोई चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो करना पसंद करेंगी.
सोनाक्षी ने सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो ‘‘इंडियन आइडल जूनियर’’ की जज के तौर पर 2015 में छोटे पर्दे पर दिखीं और अब वह डांस पर आधारित रियलिटी शो की जज बनने जा रही हैं. सोनाक्षी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) एक शानदार शो है. शो में क्विज मास्टर बनना मजेदार रहेगा. मुझे खेल पर आधारित या चुनौतीपूर्ण शो करने से भी गुरेज नहीं है साथ ही मुझे एक्शन और स्टंट करना भी पसंद है.’’
29 साल की अभिनेत्री ने कहा कि वह कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और निर्देशक मोहित सूरी के साथ सेलिब्रिटी कपल डांस शो ‘नच बलिये’ के आठवें सीजन की जज बनकर उत्साहित हैं.
My 2nd stint on TV with #NachBaliye8 on @StarPlus! Yay!! Its gonna be super!!! Lots of dance, romance and positivity all around! #comingsoon
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले आठवें सीजन में दिव्यंका- विवेक दहिया, भारती सिंह- हर्ष लिम्बाशेय, सनाया- मोहित सहगल, प्रीतम- अमनजोत सिंह, दीपिका कक्कड़ -शोएब इब्राहिम, सिद्धार्थ- तृप्ति जाधव, उत्कष्रा नाइक- मनोज वर्मा, सोनम जौहर- अभिगेल पांडे, अश्का गोराडिया- ब्रेंट गोबल और मोनालिसा अंतारा- विक्रांत सिंह की जोड़ियां भाग लेंगी.


ConversionConversion EmoticonEmoticon